साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप
बारां । धाकड़ समाज के डॉ. सम्पतराज नागर व डॉ. अरविन्द नागर के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर समस्त धाकड़ समाज ने आक्रोश व्यक्त किया है। अखिल भारतीय धाकड महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर माथोडिया, धाकड़ युवा क्लब के अध्यक्ष महेन्द्र नोहल्या, धाकड़ युवा संघ के अध्यक्ष श्याम इकलेरा, धाकड़ छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष शंकर लाल नागर, धाकड़ छात्र परिषद के अध्यक्ष अक्षय लुहारिया, धाकड़ पंचायत समेत धाकड़ समाज के सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने एक ही स्वर में कहा कि समाज के अधिकारियों को साजिश के तहत झुन्ठा फंसाया जा रहा है।
जिसे समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होने बताया कि समाज के दोनों चिकित्सकों के द्वारा कोरोना काल में भी समाज के सभी वर्गों की तन मन धन से सेवा की है और उनका यह से स्थानांतरण भी हो चुका है। ऐसे में उक्त घटना से उनका कोई लेना देना नहीं है। यदि उक्त मामले पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच कर दोनों चिकित्सकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को जल्द वापस नहीं लिया गया तो समाज के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




