बारां । पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव के तहत मतदान दिवस को निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत श्रमिकां को संवेतनिक अवकाश प्रदान करने के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि श्रम आयुक्त, श्रम विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव माह मई-जून, के लिए 8 जून को होने वाले मतदान के अन्तर्गत पंचायत समिति छीपाबड़ौद के पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 6 व पंचायत समिति, अन्ता के ग्राम पंचायत खरनाकलां पंच वार्ड संख्या 6 के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के औद्योगिक, वाणिज्यक प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कामगारों, श्रमिकों को मतदान करने के लिए संवेतनिक अवकाश प्रदान किया गया है। ताकि उनके द्वारा मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




