बारां । न्यू नाकोडा कॉलोनी स्थित ब्रिलियंट पब्लिक सीनियर सेकण्ड्री स्कूल का 12वीं बोर्ड (इंग्लिश मीडियम) का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। निदेशक विनोद विजय ने बताया कि सत्र 2024-25 बोर्ड में आर्ट्स इंग्लिश मीडियम में अधिकतम अंक दिव्या जांगिड 94 प्रतिशत, हिमान्शु मीणा 93, प्रतिशत, गर्वित नागर 91, खुशी नागर ने 90 प्रतिशत प्राप्त किए। वहीं इंग्लिश मीडियम आर्ट्स में सर्वश्रेष्ठ परिणाम स्नेहा हाडा ने 89.20 प्रतिशत, मुस्कान मीणा 88.60, वैभव मीणा 88.60, अश्विनी हाडा 85.80, रोशनी मेहता 83.20, मनीष मालव 78.80, सुमित मीणा 72.40, लक्ष्मी 67, पूनम नागर 66.60 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
इसी क्रम में खुशी नागर, गर्वित नागर, हिमान्शु मीणा एवं वेभव मीणा ने जोग्राफी में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का किर्तीमान स्थापित किया। पोल्टीकल सांइस में दिव्या ने 97 अंक तथा स्नेहा एवं गर्वित ने 94 अंक एवं खुशी, हिमान्शु ने 93 अंक प्राप्त किए। इग्लिश लिटरेचर में हिमांशु मीणा 99, दिव्या जांगिड 98, अश्विनी हाडा 96, एवं गर्वित नागर ने 91 अंक प्राप्त कर विशेष योग्यता का परिचय दिया। प्रबंध निदेशक अनिमेष विजय ने अभिभावकों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




