बारां। फोटोन कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने 12वीं विज्ञान व कला वर्ग (हिंदी माध्यम) में जिलेभर में शानदार परिणाम दिया है। विज्ञान वर्ग में अविनाश मेहता ने 95.80 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही राजकुमार मेहता 93.40 प्रतिशत द्वितीय व मोहित नागर ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कला वर्ग में तुषार सैनी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सीमित संख्या के बाद भी परिणाम अतुलनीय रहा। संस्था के निदेशक रजनीश मेहता, सत्तू नागर व विजय इन्दोरिया ने विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




