बारां । जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले विश्व के सबसे बड़े गैर सरकारी शिक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य की एक दिवसीय जिला स्तरीय चिंतन बैठक शुक्रवार को जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के सभागार में संपन्न हुई। संकुल प्रमुख दीनदयाल नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिले में संचालित समस्त आदर्श विद्या मंदिर एवं स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालय में 25 मई को नवीन आचार्य चयन परीक्षा 29 से 31 मई तक सीसवाली बारां व छबड़ा में संकुल स्तरीय साक्षात्कार की योजना पर विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर विद्या भारती शिक्षा संस्थान के विद्यालय के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला सचिव राजेंद्र शर्मा कहा कि विद्या भारती के विद्यालय देश की भावी पीढ़ी को संस्कारित, अनुशासित बनाने का कार्य कर भारतीय शिक्षा दर्शन के अनुरूप शिक्षा दे रही हैं। बैठक में बारां किशनगंज सीसवाली छबड़ा एवं छीपाबड़ोद के प्रधानाचार्य हरि सिंह गोचर, अमृत लाल मीणा, जोधराज नागर, सत्यनारायण मेघवाल, भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया। बैठक के द्वितीय चरण में गत शिक्षण सत्र की समीक्षा एवं आगत सत्र की शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार पर ग्रीष्मकालीन अवकाश मे विद्यालय भवन का उपयोग, आचार्य दिशा बोध वर्ग, आधारभूत विशेष कार्यशाला, संस्कार केंद्र वार्षिकोत्सव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुयी। आभार एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




