बारां । तिलक बाल मन्दिर सीनियर स्कूल का परिणाम गोरवशाली रहा। संस्था की प्रतिभाओ ने उच्च अंक प्राप्त कर नव कीर्तिमान स्थापित किए। 80 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहने पर संस्था के प्राचार्य डॉ. अविनाश गुप्त व समिति सचिव अनिता गुप्ता ने छात्र- छात्राओं का अभिनंदन कर शुभकामनाएँ अर्पित की। महिमा चंदेल ने 90.60, किशु कंडारा ने 87.20, अर्चना मीणा ने 85 व प्रधुम्न ने 78.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर गौरव शर्मा, दीपक गुप्ता, बुद्धिप्रकाश मीणा, ईश्वर वैष्णव व पुरुषोत्तम सुमन आदि अध्यापक भी उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




