[aioseo_breadcrumbs]

केम्पस प्लेसमेंट शिविर में 105 युवाओं का नौकरी हेतु प्रारम्भिक चयन

बारां । जिला रोजगार कार्यालय मॉडल करियर सेंटर बारां राजस्थान कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर योजना एवं नेशनल करियर सर्विस योजनान्तर्गत 23 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, पारिवारिक न्यायालय के सामने, कोटा रोड बारां में कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला रोजगार अधिकारी राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में सम्मलित समस्त कंपनियों एवं रिक्तियों की जानकारी से समस्त आगंतुकों को एनसीएस के यंग प्रोफेशनल अभिषेक सिंघई द्वारा अवगत कराया गया। उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा बारी बारी से कंपनियों एवं जॉब एवं प्रशिक्षण की जानकारी की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात कंपनियों द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की गई, इस शिविर में कुल 165 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया तथा कुल 5 कंपनियों, संस्थाओं द्वारा कुल 105 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया, जिसमें नियोजक कंपनियों ने 105 का वैतनीय नौकरी के लिए चयन किया।

इस प्रकार इस शिविर से कुल 105 युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ। साथ ही विभाग द्वारा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के बारे में जानकारी दी तथा ज्यादा से ज्यादा आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सूत्र मार्केटिंग एण्ड ईवेंट, नवभारत फर्टिलाइजर, एसबीआई इन्सोरेन्स यूनिवर्सल सेम्पो और भूमि टेक केयर प्रा. लि., आदि कंपनियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में आरएसएलडीसी के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ने युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन में जिला रोजगार अधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन में व्यवस्थाओं हेतु कार्मिकों देवेन्द्र मीणा, जसवंत सिंह व बद्री लाल मीणा को धन्यवाद किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket