[aioseo_breadcrumbs]

सर्राफा बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में बांधे परिंडे

बारां । श्रीराधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान द्वारा परिंडा अभियान के तहत सर्राफा बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे बाधें
संस्थान के गिरधर गोपाल सोनी, माधव सोनी ने बताया, कि इस भीषण गर्मी में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निरंतर परिंडा अभियान के तहत आज ’सर्राफा संघ’ के सहयोग से सर्राफा बाजार बारां के विभिन्न क्षेत्र में परिंडे लगाए गए। सर्राफा संघ के अध्यक्ष कपिल पोरवाल व मंत्री गिरीश मूंदड़ा ने बताया कि आज संस्थान के माध्यम से सर्राफा बाजार, घंटाघर, चूड़ी बाजार, छोटा सर्राफा बाजार आदि क्षेत्र में परिंडे लगाए लोगों को उनमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया। संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि मनुष्य अपने लिए पानी व अन्न की व्यवस्था तो कर लेता है।

परंतु इन मासूम पक्षियो को दाना पानी के लिए कई दूर तक उड़ना पड़ता है। इसलिए इन्हें कई बार गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का भी सामना करना पड़ता है। हर साल हजारों पक्षी इस भीषण गर्मी में अपनी जान खो देते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक परिंडे लगाकर, प्रतिदिन इनमें दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि जीव दया ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। संस्थान के सुरेंद्र सोनी, कपिल सोनी ने इस अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की है, कि जिन्होंने इस भीषण गर्मी में अभी तक अपने घर आंगन में, बालकनी में, छत पर अगर ’परिंडा’ नहीं लगाया हो तो वह एक परिंडा इन मासूम पक्षियों के लिए जरूर लगाए। उसमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था का संकल्प ले। इस अभियान में प्रेम नारायण सोनी, गिरीश मूंदड़ा, भीमराज सोनी, कपिल सोनी, तरुण मित्तल, पीयूष गुप्ता, संदीप मराठा, नकुल सोनी, प्रवीण मराठा, भैरूलाल सुमन, रिंकू सोनी, किशन सोनी, लीलाधर सोनी, रमेश मराठा, पुखराज सोनी, उदयचंद नागर, गुड्डू, गणेश, सुरेश, चिरंजीत, पंकज सोनी, हर्षू सोनी, धू्रवी सोनी, अभिषेक सोनी आदि का सहयोग रहा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket