बारां । श्री यादें मां सेवा संस्थान बारां द्वारा कक्षा दसवीं में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली धानवी मोरवाल व 92 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली बालिका धरा मोरवाल का घर पहुंच कर सम्मान किया गया। जिला संयोजक संजय पोटर ने बताया कि बालिकाओं ने कड़ी मेहनत कर 10वीं सीबीएसई बोर्ड में केंद्रीय विद्यालय बारां में अध्यनरत रहते हुए जिले में दूसरी रैंक हासिल कर अपने माता पिता, परिवार व प्रजापति समाज का गौरव बढ़ाया है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रजापति सेवानिवृत्ति तहसीलदार ने कहा कि बालिकाओं ने जिस प्रकार से उपलब्धि हासिल की है।
यह उनके उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव बनेगी। बालिकाएं निश्चित रूप से डॉ. बनकर प्राणी मात्र की सेवाएं करेगी। बालिकाओं ने इस उपलब्धि का श्रेय पिता-माता, परिवार व गुरुजनों को दिया। मुंडली गांव का मोरवाल परिवार शिक्षा के क्षेत्र में जागृति की मिशाल बना है। पिता शिव कुमार मोरवाल राउमावि छीनोद में सरकारी अध्यापक, चाचा सोनू कुमार मोरवाल, पटेल सीताराम मीणा, राउमावि नटराज नगर बारां में अध्यापक व कवि, चाची अनिता प्रजापति, मोहन बमोरी, किशनगंज में अध्यापिका है। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल प्रजापति, कोषाध्यक्ष भवानीशंकर अपरोतिया कलमंडा, अध्यापक मदन मोरवाल, रामनिवास पोटर, त्रिलोक चंद्र चक्रवर्ती अध्यापक, दिनेश खुराडिया वरिष्ठ लिपिक, सीए शिवराज कांकरवाल, सीए लोकेश पोटर, हेमंत मोरवाल सोनू मोरवाल, हंसराज इकलेरा, महावीर जगरवाल भैंसड़ा, सुनील अपरोतिया कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




