[aioseo_breadcrumbs]

राजाराम मोहन राय की जयंती पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाई

बारां । महान समाज सुधारक ब्रह्म समाज के संस्थापक राजाराम मोहन राय की 252 वी. जयंती “सार्वजनिक पुस्तकालय दिवस“ के रूप में जिला पुस्तकालय बारां में मनाई गई। प्रातः कालीन सत्र में विभिन्न मोहल्लों में से आये बालक बालिकाओं को पुस्तकालय परिसर के विभिन्न कक्षों का अवलोकन कराया गया। छोटे बालकों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक पुस्तकों के विशाल भंडार को देखा कहा कि हमने पहली बार इतनी सारी किताबें एक जगह देखी है। पुस्तक प्रदर्शनी में रखी ’दिमागी कसरतें, मछली की आखें, अंतरिक्ष परिचय, भारत के वीर बालक जैसी पुस्तकों को बड़े चाव से पढ़ा।

वारिश वर्मा, दक्ष ऐरवाल, ईशा ओझा, राधिका मेघवाल, दीपिका प्रजापति ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर महारानी लक्ष्मी बाई जैसी वीरांगनाओं के जीवन चरित को पढ़ने में रुचि दिखाई। भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा ग्रीष्मावकाश काल में बालकों को पुस्तकालय से जोडने के प्रयासों की शुरुआत पुस्तकालय दिवस से की गई। 14 वर्ष आयु से कम के दो बालकों को निःशुल्क सदस्यता प्रदान की गई। पुस्तकालयाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मीना, कार्यक्रम प्रभारी परामर्शदाता हरीश नागर ने स्काउट गाइड के शिविर प्रभारी शकील खान, वरिष्ठ रोवर लीडर महेश सैन, कम्प्यूटर प्रशिक्षक शशिकांत वर्मा, वरिष्ठ पाठक राजेन्द्र नागर का स्वागत सत्कार किया। अतिथियों ने बच्चों को स्तरीय शिक्षा व संस्कार के लिये पुस्तकालय से जोड़ने के विभाग के इस कार्यक्रम की सराहना की। बच्चों ने भी पुस्तकालय की सदस्यता लेने की इच्छा व्यक्त की।
लोकतंत्र सैनानी पुस्तकालय में
पुस्तकालय दिवस के अवसर पर आपातकाल के दौरान मीसा बंदी रहे लोकतन्त्र सैनानी संगठन के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत प्रधानाध्यापक प्रमोद शर्मा, बारां कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज नागर बामला, देवलाल सेनी, चौथमल पारेता, महावीर गौत्तम , शिवप्रसाद शर्मा, पुरुषोत्तम स्वरूप गोयल, शिशुपाल मीणा, रामकल्याण मीणा, ओम प्रकाश गौत्तम (पत्रकार) ने पुस्तकालय में अध्ययनरत बालक बालिकाओं से उनकी शिक्षा. तैयारी, प्रबंध आदि की जानकारी ली। तथा पुस्तकालय व्यवस्था की सराहना की।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket