बारां। अस्पताल रोड स्थित मां अम्बिका सीनियर सैकंडरी स्कूल का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कला वर्ग के घोषित परीक्षा परिणाम में सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
निदेशक हरिमोहन गोयल व स्टाफ ने सभी छात्रों का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान निदेशक गोयल ने इस सफलता पर स्टाफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की मेहनत की प्रशंषा की। कला वर्ग में सर्वाधिक अंक अर्जित दीपक सुमन स्कूल में टॉपर रहा। वहीं द्वितीय स्थान पलक सुमन व तृतिय स्थान पर निधिका सुमन रही।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




