बारां । उप निदेशक आयुर्वेद विभाग बारां डॉ. वीरेंद्र सोहाया ने बताया कि 30 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत 2 दिवसीय योग कैम्प जिला कारागार में आयोजित किया गया। जेलर राजेश कुमार योगी ने बताया कि 21 जून विश्व योग दिवस के मद्देनजर जिला कारागृह बारां में राजकीय आयुर्वेद औषधालय बराना प्रभारी एवं मुख्य योग प्रशिक्षक डॉ नीरज यादव द्वारा कारागृह में निरुद्ध बंदियों एवं जेल स्टाफ को योगाभ्यास करवाया गया।
इसके अंतर्गत ताड़ासन, कटिचक्रासन, पादहस्तासन, मंडूकासन, सूर्य नमस्कार जैसे कई तरह के आसन प्राणायाम और ध्यान की विधि के द्वारा शरीर मन को स्वस्थ रखने के विभिन्न तरीके बतलाए गए। लगभग 100 बंदियों जेल स्टाफ ने योग का लाभ प्राप्त किया। डॉ. नीरज यादव ने बतलाया कि योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखता है बल्कि मन को शांत और सहज रखता है। आज के इस दौर में तनाव चिंता डिप्रैशन एंजायटी क्रोध ईर्ष्या डर जैसे मानसिक विकार आम हो गए हैं, ऐसे में योग का अभ्यास हमारे इन विकारों को दूर कर शरीर और मन को स्वस्थ रखने में बहुत कारगर है ।
जिला योग प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह हाडा ने बताया की 20 जून तक बारां के सभी योगप्रेमी नागरिक पब्लिक पार्क में चल रहे निशुल्क योग कैंप का लाभ उठा सकते हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




