बारां । ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 22 मई को एक विशाल धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। तहफ्फुज ओकाफ कमेटी के प्रेस प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि यह प्रदर्शन वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ होगा अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी जिला बारां की जानिब से तहफ्फुज ए ओकाफ कमेटी के द्वारा मांगरोल रोड पर भाईजान के मकान के सामने दोपहर तीन बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। ,जिसका समर्थन सभी मुस्लिम संगठनों के द्वारा किया गया हैं। अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के सचिव आबिद हुसैन द्वारा बताया कि धरने प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य वक्फ संशोधन एक्ट को रद्द करने की मांग, वक्फ़ बोर्ड की स्वायत्ता की रक्षा, वक्फ सम्पत्तियों पर सरकारी हस्तक्षेप बंद करना व संविधानिक धार्मिक अधिकारों की रक्षा करना हैं।
वहीं तहफ्फुज ए ओकाफ कमेटी के कन्वीनर मौलाना अख्तर ने कहा कि प्रदर्शन की सूचना प्रशासन को दी गई हैं। शांति पूर्ण आयोजन के लिए पुलिस व्यवस्था रहेगी। वक्फ एक्ट मुस्लिम धरोहर संविधानिक अधिकारों का हमला हैं। यह शांति पूर्ण प्रदर्शन संविधान सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए किया जाएगा। साथ ही प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सभी धर्मों के शांति प्रिय लोगो से शामिल होकर एकता और संविधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए अपील की गई हैं। धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर वक्फ एक्ट रद्द करने की मांग की जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




