बारां । रोटरी क्लब, बारां द्वारा बालाजी मार्बल्स, खेल संकुल के सामने, कोटा रोड पर प्याऊ लगाकर गर्मियों के दिनों में राह चलते प्यासे लोगो के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई है। जो लगातार पूरे गर्मी के मौसम तक जारी रहेगी। क्लब अध्यक्ष सुनील जैन एवम सचिव अशोक बिसारती ने इस पुण्य अवसर पर बताया कि चारमूर्ति चौराहे से रेलवे ओवर ब्रिज तक राहगीरो के लिये शीतल जल की व्यवस्था नही है।
अतः क्लब ने निर्णय लिया कि क्लब सदस्य राजेन्द्र मित्तल के प्रतिष्ठान के सामने ठंडे जल की प्याऊ की शुरूआत की जावे ताकि राहगीरो को भीषण गर्मी में शीतल जल उपलब्ध करवाकर उनकी प्यास बुझाई जा सके। जिसके शुभारम्भ पर वरिष्ठ सदस्य प्रकाशचन्द टोंग्या, आदित्य जैन, डॉ. त्रिवेश बरदानिया व राजेन्द्र मित्तल ने राहगीरो को अपने हाथों से ठंडा जल पिलाया। ठंडा जल पीकर राहगीरों ने खुशी व्यक्त कर क्लब की प्रशंसा की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




