बारां। राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक सदस्य जिलाध्यक्ष दयाचंद जैन के गत दिनों आकस्मिक निधन होने पर शहर की विभिन्न साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोक व्यक्त किया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को दयाचंद जैन ने अंतिम सांस ली। वे यूनाइटेड इंडिया में शाखा प्रबंधक पद पर चुके हैं। साथ ही रोटरी क्लब चार्टर प्रेसिडेंट, सक्रिय समाज सेवी, साहित्यकार व कवि भी है। उनका समाज मे योगदान सदैव प्रणम्य रहेगा। बारां की समस्त साहित्यक संस्था अखिल भारतीय साहित्य परिषद, साहित्यक रसिक समिति सारस, करसो खेत खलान, राष्ट्रीय कवि संगम बारां व अंता इकाई ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




