बारां । जिले में कोरामंडल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा देशभर में शुरू की गई गोल्ड कॉइन लकी ड्रॉ योजना के तहत किसानों को एक-एक ग्राम के गोल्ड कॉइन प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बारां जिले के बोहत बड़ा गाँव के किसानों को यह सम्मान मिला, जिनमें नंदलाल जी मालव और जितेन्द्र सुमन को एक-एक ग्राम का गोल्ड कॉइन प्रदान किया गया। इस अवसर पर भरत सिंह जी शेखावत, डिप्टी जनरल मैनेजर, कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य किसानों से सीधे जुड़ना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरक उपलब्ध कराना है।
उन्होंने ग्रोमर नैनो डीएपी टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी और इसके लाभों को किसानों तक पहुंचाने की बात कही। मुकेश पारेता, सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर बारां ने किसानों को कम लागत में अधिक लाभ कमाने के तरीके बताए और खेती में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर ज़ोर दिया। सूर्य प्रताप सिंह, कृषि विशेषज्ञ, ने बताया कि कोरामंडल द्वारा बारां जिले में 320 डेमोंस्ट्रेशन प्लॉट लगाए गए हैं। जिनमें किसानों ने ग्रोमर नैनो डीएपी टेक्नोलॉजी के बेहतरीन परिणाम देखे हैं। उन्होंने कृषि के आधुनिक तरीकों की जानकारी भी किसानों को दी। इस आयोजन के माध्यम से कोरोमंडल ने यह साबित किया कि वह न केवल उर्वरक उपलब्ध करवा रही है, बल्कि किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




