[aioseo_breadcrumbs]

गायक विवेक भारती का बैरवा कर्मचारी यूनियन ने किया समान्न

बारां । बैरवा छात्रावास नाकोड़ा मे बैरवा समाज के गौरव व उभरते सितारे मुंबई से आये गायक व कम्पोजर विवेक भारती का बैरवा कर्मचारी यूनियन ने साफा बांधकर व माल्यार्पण करके स्वागत व अभिनन्दन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष ओम वर्मा ने बताया कि विवेक समाज के एक उभरते सितारे हैं। इनके द्वारा कई वेब सीरीज कर्मयुद्ध, ठुमरी, फेस्टिवल वाराणसी, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और भजन संध्या में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई है। भारती ने अपनी आवाज और धुनों से समाज क़ो गौरवान्वित किया है। हाल ही में विवेक ने अमेरिका के केलिफोर्निया के म्यूजिक प्रोजेक्ट के लिए जयपुर में काम किया है। आगामी प्रोजेक्ट के लिए अमेरिका जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इनसे समाज क़ो प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान रेस्टा के जिलाध्यक्ष महेंद्र बैरवा, व्याख्याता रघुवीर बैरवा व मुकेश बैरवा कटावर, अध्यापक चेतन बैरवा, देशराज बैरवा, चंद्रप्रकाश बैरवा एवं समाज के नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान विवेक भारती ने बैरवा छात्रावास नाकोड़ा के विकास के लिए 5 हजार 100 रूपए की सहयोग राशि भेंट की।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket