[aioseo_breadcrumbs]

कलक्टर ने किया शहर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

सीवरेज लाइन, सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति तथा निर्माणाधीन कार्यो का लिया जायजा
बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मंगलवार दोपहर शहर का निरीक्षण कर जनहित से जुड़ी आवश्यक सेवाओं और निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीवरेज लाइन, सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं।

उन्होंने शहर में सीसी रोड़ मरम्मत व अन्य खराब सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं सार्वजनिक उपयोग की निर्माणाधीन परियोजना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शाहाबाद रोड़ स्थित के कार्यो की गुणवत्ता और प्रगति देखी समयबद्ध रुप से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, और यातायात की सुगमता जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान पीएचईडी एसई आलोक गुप्ता, अधिशासी अभियंता भुवनेश मीणा, तथा सहायक अभियंता मानसिंह सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket