बारां । पोरवाल कपल्स ग्रुप एवं महिला मंच के तत्वावधान में रविवार से गणेश भवन पोरवाल नोहरे में 7 दिवसीय समर कैम्प शुभारंभ किया गया। समर कैंप के पहले दिन की शुरुआत में 100 से ज्यादा महिलाओं , युवाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। सभी ने अपने कौशल के अनुसार सहभागिता निभाई, जिसके अंतर्गत डांस में 1 से 10 वर्ष में 25 बच्चों ने , 11 से 20 वर्ष में 23 ने व 21 वर्ष से ऊपर की महिलाओं व बालिकाओं ने मेहंदी के लिए प्रशिक्षण लिया व पार्लर के लिए 30 महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
महिला मंच संयोजिका सुनीता जैन वसंयोजक पवन पोरवाल ने बताया कि पोरवाल कपल्स ग्रुप व महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैम्प मे समाज के महिलाओं एवं बच्चों ने बढ चढ कर भाग लिया। प्रथम दिन हुए कैंप के प्रशिक्षण दौर के उपरान्त सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित किया। पोरवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष भानु पोरवाल ने बताया कि उक्त समर कैंप इसी प्रकार नियत तिथि तक जारी रहेगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




