बारां । शंकराचार्य पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी जिलेभर में उत्साह से मनाई जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता गांवों से लेकर शहरों तक होल्कर द्वारा सनातन संस्कृति की रक्षार्थ किये गए, कार्यों को लेकर जाएंगे। कार्यक्रम के निम्मित शहर के कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर रविवार को भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, मुख्य वक्ता पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान, जिला महामंत्री ब्रह्मानन्द शर्मा, नागरिक बैंक चेयरमैन हरगोविंद जैन, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रम के जिला संयोजक गोविन्द सिंह चौहान, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक मुकेश केरवालिया आदि मंचासीन रहे। अतिथियों ने दीप प्रजवलित कर विधिवत कार्यशाला का शुभारंभ किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सारिका सिंह चौहान ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर न केवल एक महान शासिका थीं, बल्कि वे महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी थीं। चौहान ने कहा कि अहिल्याबाई मराठा साम्राज्य के प्रमुख सेनापति मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव होलकर की पत्नी थीं। जिन्होंने पति की मृत्यु के बाद राज्य की बागडोर अपने हाथ में ली न केवल शासन किया बल्कि राज्य को समृद्धि की दिशा में अग्रसर किया। उस दौर में जब सती प्रथा समाज में व्याप्त थी, तब उनके ससुर मल्हारराव होलकर ने उन्हें सती होने से रोका और राज्य की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने देशभर के प्रमुख तीर्थ स्थलों में मंदिरों का निर्माण करवाया, घाट बनवाए, कुएं व बावड़ियां बनवाईं, भूखे-प्यासों के लिए अन्न क्षेत्र और प्याऊ स्थापित किए। विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जब मंदिर विघ्वंश किए जा रहे थे। तब अहिल्या बाई ने बिना भय के उत्तर से दक्षिण व पूर्व से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनस्थापना का विराट कार्य अपने हाथों में लिया। इस मौके पर कार्यक्रम के जिला संयोजक गोविन्द सिंह चौहान ने कहा, कि अहिल्याबाई न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि एक योद्धा भी थीं।
उन्हें बचपन से ही सैन्य शिक्षा दी गई थी । उन्होंने कई बार युद्धभूमि में सेना का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अहिल्याबाई होलकर के जीवन कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करेगी। इससे महिलाओं को उनके अधिकारों क्षमताओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें समाज राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। चौहान ने आगन्तुक कार्यकर्त्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य एवं सहप्रवक्ता योगेश राजौरा ने बताया, कि कार्यशाला का संचालन शहर महामंत्री हरीश वैष्णव ने किया। कार्यशाला में नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, भाजपा नेता हरिराम गुर्जर, धनराज चौरसिया, लोकेश शर्मा, शिवा शर्मा, रामेश्वर शर्मा, द्वारका प्रसाद प्रजापति, शहर महामंत्री हरीश वैष्णव, शहर उपाध्यक्ष ईश्वर नागर, सत्यनारायण गुर्जर, भवानी मेहरा, पार्षद परमानंद सोनी, योगेश गौतम, विजय पिपलानी, सत्येंद्र गौतम, लीलाधर सुमन, नरेंद्र बैरवा, योगेश गौड़, वंशप्रताप हाडा, हरिओम सुमन, वरुण अजमेरा, सत्येंद्र सिंह हाड़ा, रोहित नायक, रामावतार मीणा, धीरेंद्र नागर, हंसु गुर्जर, भगवती बैरवा, हनुमान शर्मा, प्रवीण मीणा, दिनेश नागर, शिवम शर्मा सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




