बारां । हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कडे शब्दों में कहा कि भाजपा पदाधिकारी अपने विधायक और मंत्रीगण को जबान पर लगाने देने के लिए कहे। हाल ही में कुछ तो विधायक तिरंगा से नाक पूंछते हुए विधायक बालमुकंद तिरंगे के अपमान करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ भाजपा के सदस्य चेयरमैन कमल रघुवंशी शादी मंडलों पर जाते हुए अश्लील हरकत करते नजर आए। डिप्टी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश जगदीश देवडा ने कहा कि सैना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक दे रही हैं। विजया शाह मध्यप्रदेश के मंत्री ने कर्नल सूफिया को आतंकवादियों की बहन बताया। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। खुराना ने कहा कि जबकि सेना अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की सुरक्षा के लिए हर समय खडी रहती है। वहीं भाजपा के आला अधिकारी राजनीकि रोटियां सेंकने के लिए लगे हुए हैं। खुराना ने इस बात की कडे शब्दों में गहरी निंदा की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




