जलवाडा में 70-80 भैंसों की मौत का मामला
बारां । किशनगंज क्षेत्र के जलवाडा में एक साथ 70-80 भैंसों का मरना दिल को झकझौरने वाली घटना है। किसान नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुशलगढ बासवाड़ा के प्रभारी रमेश मीणा ने इस घटना पर दुख प्रकट किया हैं। शीघ्र ही जांच करवाकर दोषी विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मीणा ने कहा कि 40 से अधिक किसानों की 70 से 80 भैंसों की मौत हुई है। इन्हें मुआवजा दिया जाए दोषी विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करें, ताकि पशुपालकों को न्याय मिल सके।
मीणा ने कहा, कि सरकार व बारां प्रशासन मामले को गंभीरता से लेकर अनुसंधान कर अमल में लाए। मीणा ने कहा कि पूर्व में भी गत दिनों केलवाडा क्षेत्र में भी 13 भैंसों की बिजली विभाग लापरवाही से मौत हो गई थी। जिले में बिजली विभाग के हालात खराब हैं। किसान कांग्रेस के जिला संयोजक शिवराज मीणा ने चेतावनी दी हैं। कि अगर पशुपालकों को शीघ्र ही न्याय मुआवजा नहीं मिला तो बारां शहर में आंदोलन किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




