बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि जिले में राजस्थान सरकार बजट वर्ष 2025-26 की घोषणा संख्या 43 के अन्तर्गत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजनान्तर्गत वर्ष 2025 हेतु दिव्यांग स्कूटी के लिए विशेष योग्यजनों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक विशेष योग्यजन अपने आवेदन प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में अंतिम तिथि 30 मई को रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन एसएसओ पोर्टल पर एसजेएमएस डीएसएपी आइकन के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन पत्रों में आक्षेप पूर्ति आवेदन की अंतिम तिथि के 15 दिवस में किया जाना सुनिश्चित करें। आवेदन की पात्रता, शर्ते एवं दिशा-निर्देश की अधिक जानकारी विभाग की से प्राप्त की जा सकती हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




