20 फीट चौडा बनना था, कुछ जगह 12 तो कुछ जगह 15 फीट बन रहा है सीसी रोड
बारां । मेलखेडी ग्राम में लगभग 10 साल बाद सीसी रोड बन रहा है। इससे ग्रामीणों में खुशी तो है लेकिन दुख चिंताएं भी है। क्योंकि सीसी रोड कुछ जगहों पर मात्र 12 फीट बन रहा कुछ जगहों पर 15 फीट रोड बनाया जा रहा है। नहरी किसान संघर्ष एवं सिंचाई समिति के अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि रोड बनने से पहले ना तो कीचड हटाया गया और ना ही अतिक्रमण हटाया गया। ना ही सफाई करवाई गई।
बिजली के खम्बे भी शिफ्ट नहीं किए गए रोड का जीर्णोद्वार व शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा, जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश पारेता ने किया था। जहां अतिथियों ने घोषणा की थी कि सीसी रोड 20 फीट चौडा बनेगा। यादव ने कहा कि सब व्यवस्था परिवर्तन कर दी। सीसी रोड को गली के रोड जैसा कर दिया। बारां धानमंडी, जिला अस्पताल, मांगरोल बाईपास, सब्जी मंडी जाने वाला 20 गांवों का प्रमुख मार्ग कोई देखने तक नहीं आ रहा। पवन यादव समेत मेलखेडी पूर्व सरपंच गोबरी लाल सुमन, कार्यालय मंत्री राजेंद्र गोड ने रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जब नालियां नहीं बनेगी राहगीरों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




