[aioseo_breadcrumbs]

जब बात राष्ट्र के गौरव सम्मान की हो तो उसमें बढ़चढ़कर भाग लेंः बैरवा

21 मई को शहर में निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
बारां। पहलगाम नरसंहार के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुस कर किए वीरतापूर्ण कार्य पर भारतीय सेना का धन्यवाद ज्ञापित करने एवं सेना का हौंसला आफजाई करने को लेकर भाजपा के तत्वावधान 21 मई को शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्त्ता, आमजन, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्त्ता पूरे जोश व उत्साह से भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर शहर मंडल की बैठक क्षेत्रीय विधायक राधेश्याम बैरवा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा शहर अध्यक्ष ओपी पारेता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर कार्यक्रम शहर प्रभारी एवं जिला महामंत्री हरगोविंद जैन व ब्रह्मानन्द शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक मुकेश केरवालिया, का आतिथ्य रहा। विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि जब बात राष्ट्र के गौरव सम्मान की हो तो उसमें सभी बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने शहर वासियों से तिरंगा यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के शहर प्रभारी हरगोविंद जैन एवं जिला संयोजक मुकेश केरवालिया ने तिरंगा यात्रा को लेकर वार्डों को मिले लक्ष्य को लेकर चर्चा की कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को चर्चा की। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजौरा ने बताया, कि कार्यक्रम का संचालन शहर महामंत्री हरीश वैष्णव ने किया हैं।

शहर अध्यक्ष ओपी पारेता ने कार्यकर्त्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल भाजपा नेता हरिराम गुर्जर, धनराज चोरसिया, लोकेश शर्मा, शिवा शर्मा, रामेश्वर शर्मा , द्वारका प्रसाद प्रजापति मंत्री हरीश वैष्णव शहर उपाध्यक्ष ईश्वर नागर, सत्यनारायण गुर्जर, भवानी मेहरा, पार्षद परमानंद सोनी, योगेश गौतम, विजय पिपलानी, सत्येंद्र गौतम, लीलाधर सुमन, नरेंद्र बेरवा, योगेश गोढ, वंश प्रताप हाडा, हरिओम सुमन, वरुण अजमेरा, सत्येंद्र हाडा, रोहित नायक, रामावतार मीणा, धीरेंद्र नागर, हंसु गुर्जर, भगवती बेरवा, हनुमान शर्मा, प्रवीण मीणा, दिनेश नागर, शिवम शर्मा सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket