[aioseo_breadcrumbs]

एनीकट में मिला चिकित्सक का शव, आत्महत्या की आशंका

बारां । शहर के निकट कोयला क्षेत्र के कोटडीसूंडा में पार्वती नदी पर स्थित एनीकट में शव तैरता हुआ मिलने पर हडकंप मच गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को एनीकट से बाहर निकलवाया। सदर थाना सीआई हीरालाल पूनियां ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि कोटडीसूंडा गांव में पार्वती नदी पर बने एनीकट पर एक बाइक खडी हुई है। इस दौरान एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शव को एनीकट से बाहर निकलवाया।

जहां से उसके डॉक्यूमेंट देखकर पता लगा गया। कि शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयला पर कार्यरत चिकित्सा वैभव चावला का है। उन्होने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। चिकित्सक मुलतः कोटा जिले के इटावा का रहने वाला है। करीब पिछले 2 साल से कोयला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत था। सूचना मिलने पर कोयला चौकी प्रभारी लक्ष्मीचंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे थे। शव को शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगामी कारवाई शुरू की जाएगी। सोमवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket