बारां । आदिवासी मीणा समाज जिला कार्यकारिणी की बैठक मीणा समाज के मिनेश भगवान मंदिर बारां के परिसर पर जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा महुआ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मीणा समाज के पूर्व अध्यक्ष पूर्व शिक्षा अधिकारी प्रहलाद मीणा, रामस्वरूप मीणा, गिरधारी लाल, योगेश बराना, महावीर टारडा, गिरिराज बामली, मीना कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष परमानंद आदि ने मीणा समाज की कुरीतियों पर सुधार करने पर विचार विमर्श किया। बैठक में जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा महुआ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया।
जिसमें उपाध्यक्ष गिरिराज मीणा बामली, महामंत्री रामपाल बावड़ीखेड़ा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मीणा मुकेश, सलाहलाकार रामहेत मीना, मुकुट बिहारी बमुलिया, संयोजक योगेश बराना, माणकचंद मैरमा, सभा अध्यक्ष देवेंद्र कंपाउंडर, बनवारी झाड़वा, संगठन मंत्री राकेश बामनहेड़ा, बैजनाथ रजपाली, विधि सलाहकार लालसिंह मारन, रघुवीर मीणा, सत्यनारायण, धर्मराज सांवरिया, प्रवक्ता महावीर टारडा, मीडिया प्रभारी महावीर मूंडली, इंद्रजीत पचेल, राजेंद्र रानीखेड़ा, जसवंत चूरेलिया, कार्यालय, मंत्री सोनू खडिला, जितेंद्र, प्रचार मंत्री लोकेश, राकेश माथना, सचिव हेमराज खुरी, निर्मल सरकार, संयुक्त सचिव श्याम मनोहर मीणा, हरिओम भड़सुई, मुकेश सारीपुर, लोकेंद्र खीरी, जिला उपाध्यक्ष पवन मुंडला, ब्लॉक अध्यक्ष चित्रकांत मीणा बारां, अंता घनश्याम मारन मांगरोल, नरेश जारेला, छबड़ा रामनरेश किशनगंज महावीर सकरावदा,, छीपाबड़ौद विजय फौजी, शाहाबाद राधेश्याम, केलवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष राम लखन झाड़वा, कौशल सिमलिया बड़ी संख्या में आदिवासी मीणा समाज के लोग मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




