जिला बैठक में लिया निर्णय, सौंपी जिम्मेदारियां
बारां। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा बारां की जिला बैठक कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता एवं संभाग समन्वयक नरेंद्र नागर के आतिथ्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश विजय, नंद लाल सुमन, वरिष्ठ नेता यशभानु जैन, रामस्वरूप यादव, जिला महामंत्री हरगोविंद जैन, रामपाल मेघवाल, शहर अध्यक्ष ओ पी पारेता कार्यक्रम जिला संयोजक मुकेश केरवालिया आदि नेता मंचासीन रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता खानपुर के पूर्व विधायक व संभाग समन्वयक नरेंद्र नागर ने कहा कि भारतीय सेना की धमक पूरे विश्व ने देखी है “ ऑपरेशन सिंदूर “ की सफलता ने सिद्ध कर दिया कि जो भारत की तरफ आँख उठायेगा उसका हसन् पाकिस्तान मे पल रहे आतंकियो के जैसा होगा। जिलाध्यक्ष सिकरवार ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा कि भारतीय सेना किसी भी आतंकवादी हमले का मुहतोड़ जवाब देने मे सक्षम हैं इसकी झांकी पहलगाम आतंकी हमले के बाद “ऑपरेशन सिंदूर“ को पूरे विश्व ने देखा है वही कार्यकर्ताओ को विशाल तिरंगा रैली की तेयारियो मे जुट जाने का आवाहन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आमजन, व्यापारी, किसान एवं सामाजिक संघठन व वैचारिक संघठनो को साथ लेते हुए भव्य विशाल तिरंगा रैली का आयोजन करें। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजौरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता यशभानु जैन पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश विजय व नंदलाल सुमन ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ब्रह्मनंद शर्मा ने किया। समापन मे कार्यक्रम जिला सह संयोजक धर्मेंद् भार्गव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक बत्रा, राकेश जैन, गोविंद सिंह चौहान, सुरेंद् गालव, निर्मल माथोडिया, कृष्ण मेहता, संजय झाम्ब, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर, ओ बी सी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद् नागर, जिला मंत्री, ओम सुमन, हरिराम गुर्जर, अजय गुप्ता, आई टी के जितेंद्र सिंह रहलाई, राजेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष, अमरदीप केदाहेड़ी, मुकेश नागर, राहुल नागर, राजमल मेहता, विरेंद् हाड़ा, भूपेंद्र सुमन, जय प्रकाश सुमन, महेंद्र मीणा, जितेंद्र गोयल, देवेंद्र पारेता, पुष्पदयाल मीणा, पवन गंदोलिया, योगेश गौतम, भानु प्रताप रहलाई, रामलाल मेहता, महावीर नामा, जगदीश मेघवाल, ओम चक्रवर्ति, धनराज चौरसिया, लोकेश शर्मा, पृथ्वीराज मीणा, शिवा शर्मा, विक्की शर्मा, हरीश वैष्णव, नारायण नागर, दिलीप सिंह अडसेला, राजेंद्र सिंह तोमर, चेतन नागर, रिंकू सिंह, भोजराज तिवारी, दिनेश व्यास, मनीष नागर, गोविंद राजावत मुकेश मीणा, बृजराज, हेमन्त मीणा, विद्या रतनजयंत, योगेश गोढ़, श्याम नागर, चोथमल नागर, गोविंद यदुवंशी, सिद्धार्थ शर्मा, रितेश पंजाबी, हंसु गुर्जर, रोहित नायक, हरिओम सुमन, मनोज यादव, मुकेश गौतम, रामावतार मीणा, मनीष धाकड़, भगवती बैरवा, विजेंद्र नागर, मनीष शर्मा, हनुमान शर्मा, प्रवीण मीणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




