[aioseo_breadcrumbs]

शिक्षक संघ रेसटा के अधिवेशन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों का उठा मुद्दा

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पदस्थापन करने की मांग की
’शिक्षक संघ रेसटा के अधिवेशन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों का उठा मुद्दा
बारां । शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकंडरी टीचर एसोसिएशन रेसटा का जिला स्तरीय अधिवेशन बालाजी की बगीची अंता में गुरुवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश महामंत्री नवल सिंह मीणा ने अपने उद्बोधन में रेसटा की रीति नीति की विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि अगला प्रदेश स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन भी अंता में आयोजित करवाने का प्रयास रहेगा ।मण्डल अध्यक्ष पप्पू लाल चंडालिया ने संघ के उद्देश्यों को विस्तार से बताया।

कोटा जिलाध्यक्ष परमानन्द गोठवाल ने संघ की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजराज सिंह ने की, सिंह ने प्रवेशोत्सव में शिक्षको से शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रेमशंकर मीणा को जिलाध्यक्ष चुना गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने प्रदेश कार्यकारिणी में निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजराज सिंह मोठपुर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। खुले सत्र के दौरान राज्य भर के प्रबोधक से लेकर प्राचार्य तक के शिक्षकों समस्याओं पर मंथन कर विचार साझा किए गए। सरकार से राज्य स्तरीय समान परीक्षा की जगह पूर्व की भांति जिला समान परीक्षा व्यवस्था को बहाल किया करने और वर्तमान में 10 रूपए अतिरिक्त शुल्क लिया है उसे वापस करवाया करने, राज्य के सभी उच्च माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य विषयों हिन्दी व अंग्रेजी व्याख्याता के पद स्वीकृत कर तबादलों हेतु स्थाई तबादला नीति बनाई जाएं।

जिसमें विधायकों एवं जन प्रतिनिधियों की डिजायर प्रथा का बंद हो सके। साथ ही अध्यापक से वरिष्ट अध्यापक व वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद पदोन्नति जल्द करवाने, जिला शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती, शिक्षक सुरक्षा अधिनयम, महात्मा गांधी स्कूलों व समग्र शिक्षा कार्यालयों का परिणाम जारी करवाने, सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, कंप्यूटर अनुदेशकों की वेतन विसंगति दूर करते हुए पदनाम परिवर्तित करने, शिक्षकों सम्मेलनों में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने, सभी उच्च माध्यमिक स्कूलों में व्याख्याताओं के पद स्वीकृत करने की मांग की गई। शिक्षा विभाग में 5 सितंबर, 2024 को ब्लॉक, जिला व राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान हेतु आवेदन करने वाले व पुरुस्कृत होने वाले सभी शिक्षको के प्राप्तांक व आवेदन ऑनलाइन जारी करने की मांग की गई।

इस दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा पत्रकारों एवं सेवानिवृत अध्यापकों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दामोदर योगी ने किया। कार्यक्रम में राम स्वरूप बैरवा, मोहम्मद फारूख शैख़, कृष्ण कुमार शर्मा, लाल चंद रेगर, बद्री लाल गोचर, अब्दुल असफाक खान, रामस्वरुप बैरवा, हरिश गोचर, नरेश मीणा, नरोत्तम सुमन, बनवारी लाल प्रजापति, रामजी लाल मीना, सुरेन्द्र गोचर, महेन्द्र सिंह चौधरी, फरीद खान, हर्षवर्धन सिंह, रामस्वरूप मेघवाल सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket