चन्द्रभान मीणा अध्यक्ष, जीतमल मालव जिला मंत्री, रूस्तम अली खान सभाध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार मीणा व सतीश गौतम उपसभाध्यक्ष बने
बारां। कोटा रोड़ स्थित निजी रेस्टोरेंट के सभागार में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत जिला कमेटी का 35वां अधिवेशन व निर्वाचन पर्यवेक्षक अशोक लोदवाल प्रांतीय उपाध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी महावीर मीणा प्रांतीय सहसंयोजक की देखरेख में संपन्न हुए। सर्वप्रथम जिला मंत्री जीतमल मालव ने वर्ष 2024-25 का प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष विनोद शाक्यवाल ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। संरक्षक भूपेन्द्र माथोड़िया, पर्यवेक्षक अशोक लोदवाल व चुनाव अधिकारी महावीर मीणा ने संगठन, शिक्षा व सरकार की नितियों पर अपने विचार रखें। तत्पश्चात नवीन कार्यकारीणी का निर्वाचन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संघर्ष समिति संयोजक सुरेश कुमार नागर ने किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सभाध्यक्ष रूस्तम अली खान, उपसभाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार मीणा व सतीश गौतम, अध्यक्ष चन्द्रभान मीणा, जिला मंत्री जीतमल मालव, कोषाध्यक्ष हेमन्त मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार नागर, महिला उपाध्यक्ष कमलेश मीणा, उपाध्यक्ष धर्मराज योगी, पप्पू सिंह मीणा, जावेद रईस, राकेश मीणा, योगेन्द्र मीणा, इन्द्रराज मेघवाल, जितेंद्र मीणा, रामप्रताप मीणा, संयुक्त मंत्री मुरारीलाल मीणा व सत्येन्द्र चौधरी, प्रवक्ता लालवीर मीणा व कमलसिंह, संघर्ष समिति संयोजक हरलाल मीणा, मुकुट बिहारी मीणा व राजेश कुमार, सहसंयोजक चन्द्रमोहन मीणा, धनराज पोटर व बृजराज मीणा, संगठन मंत्री चेतन प्रकाश मीणा, दिलीप यादव व बद्रीलाल मीणा संरक्षक मण्डल में मूलचन्द वैष्णव, बहादुर सिंह गौड प्रेमचंद नागर, भूपेन्द्र माथोड़िया व कार्यकारिणी में 10 सदस्य व 5 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




