बारां। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) ने शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव व शिक्षा सचिव को कई बार ज्ञापन देकर और व्यक्तिगत मिलकर अपनी बात कही, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा हैं। रेस्टा के प्रदेशाध्यक्ष हरलाल गढ़वाल ने बताया कि अंतरमंडल स्थानांतरण पर वरिष्ठता विलोपन नहीं करने, नव क्रमोन्नत सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में व्याख्याता के पद सृजित किया जाए। तीन सत्र की बकाया डीपीसी जल्दी से जल्दी की जाए, जिससे वरिष्ठ अध्यापकों को पदोन्नति के अवसर मिल सके।
प्रदेश महामंत्री सुरेश बिश्नोई ने बताया कि सरकार शिक्षा के सबसे बड़े कैडर बेस संगठन रेस्टा की मांगो पर ध्यान नहीं दे रही हैं। जिससे वरिष्ठ अध्यापकों में भारी आक्रोश हैं। यदि अभी भी सरकार हमारी मांगो पर ध्यान नहीं देती हैं, तो वरिष्ठ अध्यापक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा। जिससे समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदेश महासचिव मनोज धाभाई ने बताया कि सरकार को हमारी मांगो की और ध्यान आकर्षित कर जल्दी समाधान करना चाहिए और शिक्षा विभाग में तबादला करने के लिए पारदर्शी स्थानांतरण नीति व बिना अनुशंसा के तबादले होने चाहिए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




