बारां। रक्तवीर युवा टीम बारां जिलाध्यक्ष गोविंद सुमन ने बताया कि शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय बारां में भर्ती मरीज करण सहरिया जिनको बीमारी के चलते 2 यूनिट ब्लड की जरूरत थी। परिजनों द्वारा व्यवस्था न होने पर टीम के सदस्य सोनू मेहता ने तुरंत एक यूनिट रक्त दान कर मरीज को जीवनदान दिया। साथ ही टीम द्वारा 1 वर्षीय बालिका रिया को रक्त उपलब्ध करवाया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




