[aioseo_breadcrumbs]

मारपीट व लूट के झूठे मुकदमें की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग

बूंदा आदिवासी व मीणा समाज ने सौंपा ज्ञापन
बारां । बूंदा आदिवासी मीणा समाज संस्था बूंदा क्षेत्र जिला बारां राजस्थान के जिला प्रमुख लाल सिंह मारन (एडवोकेट) व आदिवासी मीणा समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा (महुआ) के नेतृत्व में ज्ञापन जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को दिया गया। प्रवक्ता तेज कुमार मीना (एडवोकेट) ने बताया कि आदिवासी मीणा समाज के व्यक्तियों द्वारा अपने समाज के रविकांत मीणा (हनुमंत खेड़ा) के विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र से दर्ज करवाया गया। मारपीट व लूट के झूठे मुकदमें की निष्पक्ष जांच करवाने के संदर्भ में मीणा समाज के दर्जनों व्यक्तियों ने न्याय एवं निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन दिया।

साथ ही मांग की है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या निष्पक्ष एजेंसी से करवाने एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से रिकॉर्डिंग लेकर जांच की जाए। राजनीतिक प्रभाव एवं झूठी रिपोर्ट रिपोर्टिंग की भूमिका की गंभीरता से जांच की जाए तथा निर्दोष व्यक्तियों को उत्पीड़न से बचाया जाए। उनके सम्मान की रक्षा की जावे स आदिवासी समाज के युवाओं में इस घटना को लेकर काफी रोश व्याप्त हैं। जिसको लेकर आदिवासी मीणा समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा एवं बूंदा आदिवासी मीणा समाज संस्था के जिला प्रमुख लाल सिंह मारण द्वारा संयुक्त जानकारी दी युवाओं के विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र से करवाए गए झूठे मुकदमे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। 

अगर पुलिस ने निष्पक्ष जांच करके, निर्दोष व्यक्तियों को न्याय नहीं मिला तो समाज को मजबूरन आंदोलन पर उतारू होना पड़ेगा। ज्ञापन देते समय आदिवासी मीणा समाज व व्यक्तियों द्वारा उपस्थित रहे। पूर्व जिला अध्यक्ष रविकांत मीणा पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज मीणा अतिरिक्त प्रमुख रघुवीर मीणा एडवोकेट, सुरेंद्र मीणा एडवोकेट, महामंत्री रामपाल मीणा, मानक मेरमा, मनोज मीणा, ब धर्मराज सांवरिया (एडवोकेट), रमेश, सत्यनारायण मीणा (एडवोकेट), शंकर मीणा, गौरव मीना, कार्तिक मीना, हेमंत मीना, अविनाश मीणा, रामावतार मीना, दीपक मीणा, विकास मीणा महावीर मीणा, अंकित मीणा आदि मौजूद थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket