बारां । धाकड़या पाडा स्थित रघुनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए गुरुवार को धाकड़ पंचायत के अध्यक्ष महावीर माथोडिया के नेतृत्व में धाकड़ पंचायत के सदस्यों के द्वारा भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया। धाकड़ पंचायत के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीचंद नागर ने बताया। कि भूमि पूजन मे धाकड़ पंचायत के कोषाध्यक्ष तोलाराम, राधाकिशन बम्बोरी , धनराज, लीलाधर, सुरेश आदि समाज बंधु उपस्थित रहे साथ ही मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की देखरेख हेतु अध्यक्ष महावीर माथोडिया के द्वारा 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया हैं। जिसे निर्माण कार्य की देखरेख जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण समिति का अध्यक्ष भरत बामला को बनाया गया, तथा सतीश मंडोला, प्रवीण चतरपुरा श्याम ईकलेरा, तोलाराम बारां ,जगदीश धाकड़ पाडा, लीलाधर धाकड़पाडा, रामेश्वर आदि लोग सदस्य बनाए गए हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




