बारां। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती पर होने वाले कार्यक्रमो को लेकर जिले की कार्यशाला 18 मई को कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर शाम 4 बजे होगी। कार्यक्रम के जिला संयोजक गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिले की कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता मे संपन्न होगी। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण सोनी व पूर्व जिला प्रमुख सारिका सिंह चौहान रहेंगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




