महाराणा प्रताप सेवा संघ की बैठक में लिया निर्णय
बारां। महाराणा प्रताप सेवा संघ की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव की अध्यक्षता एवं जिला संरक्षक राजेंद्र कुमार ठाकुरिया व सुशील कुमार पंजाबी की देखरेख में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि 29 मई को महाराणा प्रताप की 485 वी जन्म जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। महाराणा प्रताप चौक की साफ सफाई, सजावट व धुलाई स्ट्रेचर का रंग रोगन, डिवाइडरों की पुताई आदि के लिए नगर परिषद आयुक्त अनिल चौधरी को 19 मई को सुबह 11 बजे मांग पत्र सांपा जाएगा। बैठक में जिला संरक्षक राजेंद्र कुमार ठाकुरिया, सुशील कुमार पंजाबी, महासचिव प्रमोद कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण नागर, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, शशिकांत शर्मा, गोविंद शर्मा, जिला मंत्री नंदकिशोर शाक्यवाल, जिनेश कुमार जैन, विष्णु गोयल, हरि मोहन राठौर, बालकिशन तिवारी, अजय पोटर आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




