बारां । शिक्षक संघ एलीमेंट्री सैकंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर महामंत्री दामोदर योगी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने प्रदेश महामंत्री नवल सिंह की अनुशंसा व प्रदेश कार्यकारणी की सहमति से संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर गजराज सिंह मोठपुर की नियुक्ति एक वर्ष के लिए की है। प्रदेश संगठन महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारणी ने सिंह पर पूर्ण विश्वास जताते हुये कहा है कि सिंह संघ को मजबूती प्रदान करते हुए शिक्षक हितों के लिए हमेशा संघर्ष के लिये तैयार रहेंगे। गजराज सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




