बारां। किशनगंज तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन हथियादह सिंचाई परियोजना से करवरीकलां में बरसात में जलभराव की समस्या व कृषि भूमि में कटाव से निजात दिलाने के लिए बांध के नीचे बरसाती नाले से लेकर नदी पर बने पुल तक सुरक्षा दीवार बनाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया है।
ज्ञापन में मुख्य मांग सुरक्षा दीवार, बांध के जल भराव क्षमता से उपर कृषि भूमि में कास्त करने पशुओं को चराने के लिए बंद हुए रास्तों के लिए सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को मुक्त कर आमजन को रास्ता मुहया कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में छीतरलाल गुर्जर, सेवादल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, लेखराज शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल किशनगंज, रामस्वरूप गुर्जर, धनराज, गोपाल गुर्जर (वार्ड पंच) के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




