[aioseo_breadcrumbs]

स्काउट गाइड ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर की तैयारी बैठक संपन्न

बारां। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बारां द्वारा आयोजित जिला स्तरीय 38 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कौशल विकास परीक्षण शिविर की तैयारी बैठक स्काउट गाइड जिला मुख्यालय बारां पर संपन्न हुई। शिविर का आयोजन राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मृदुल भवन बारां एवं एलन एकेडमी आदर्श नगर बारां एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना अस्पताल पर आयोजित होंगे। बैठक में जिला स्तर पर 38 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा ने कहा कि कौशल विकास शिविर में दक्ष प्रशिक्षकों को जो कार्य का आवंटन किया गया है वह कार्य पूर्ण रुचि के साथ संपन्न किया जाए।

सीओ गाइड सुनीता मीणा ने बताया कि स्काउट गाइड से 150 एवं अन्य छात्र-छात्राओं में महिलाओं से 250 रुपए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। शिविर में महिलाओं एवं छात्रों के लिए 7 वर्ष से किसी भी उम्र की छात्र महिलाएं आ सकती है। छात्र एवं बालक को 16 साल तक के ही लिए जाएंगे। शिविर प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 तक आयोजित होंगे। स्काउट मास्टर शकील खान ने कहा कि छात्र-छात्राओं को इस न्यूनतम शुल्क में प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबन बनाए जाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा जिससे छात्र-छात्राएं अपने जीव कोपार्जन के लिए अपनी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। बैठक में महेश सेन एवं भैरूलाल वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में कमलेश मीना, लक्ष्य गोयल, सुनीता सेन ने भी प्रशिक्षण से संबंधित अपनी बात रखते हुए कहा कि दक्ष प्रशिक्षकों हेतु प्रमाण पत्र दिए जाने हेतु अपना सुझाव रखा। इस पर सर्कल ऑर्गेनाइज प्रदीप चित्तौड़ा ने कहा कि दक्ष प्रशिक्षकों को हर वर्ष सिखाए जाने का प्रमाण पत्र दिया जाता है। साथ ही सिखने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। शिविर के दौरान एनवायरमेंट एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस 5 जून को पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। अंत में सर्कल ऑर्गेनाइज गाइड सुनीता मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
फोटो 9

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket