[aioseo_breadcrumbs]

रामगढ नहर का पुनर्निर्माण करने व मरम्मत करवाए जाने की मांग की

बारां। किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में नहर रामगढ की 0 चैन से 78 चैन तक मरम्मत कराने की मांग को लेकर अधिशाषी अभियंता जल संसाधन विभाग, बारां तृतीय खंड को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि गोपालपुरा बांध की मुख्य नहर रामगढ 0 चैन से 78 चैन तक बिल्कुल जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। यह नहर करीब 200 वर्षों पुरानी रियासतकाल की बनी हुई है। इसका नवनिर्माण किया जाना अति आवश्यक है। नहर में छोडा जाने वाला पानी आधे से भी ज्यादा नदी में बह जाता है। नदी के साईड की दीवार में अतिक्रमियों ने जगह-जगह पत्थर निकाल रखे हैं,

जिनमें होकर दिनरात पानी व्यर्थ बहता रहता है। अभी आगामी सीजन से पूर्व अभी मरमम्त करना अति आवश्यक है, अन्यथा नहर का पानी खेतों तक पहुंचना मुश्किल होगा। पदाधिकारियों ने मांग की है कि नहर रामगढ का 0 चैन से 78 चैन तक पुनर्निर्माण किया जाए तथा अभी हाल में मरम्मत करवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में ग्राम अध्यक्ष बरूनी अमरीक सिंह, सहजप्रीत सिंह जीतनगर, विरेंद्र सिंह तहसील सदस्य, गुरूमत सिंह समेत ग्राम बरूनी, बालाखेडा, शोभागपुरा, उम्मेदगंज, ठंड छात्रपुरा आदि गांवों के लोग शामिल रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket