[aioseo_breadcrumbs]

निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से की बैठक,

चुनाव प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा
(नई दिल्ली)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू , डॉ. विवेक जोशी ने गुरुवार को निर्वाचन सदन में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। पार्टी का नेतृत्व राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया। यह बैठक निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ की जा रही संवाद श्रृंखला का हिस्सा रही। बैठक का उद्देश्य राजनीतिक दलों से सीधे संवाद स्थापित कर चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समावेशी और सुदृढ़ बनाना है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि इस तरह की बैठकें सभी हितधारकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे पहले आयोग बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष कुमारी मायावती 6 मई, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 8 मई, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एम.ए. बेबी 10 मई नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष कॉनराड संगमा 13 मई के साथ भी बैठक कर चुका है। गौरतलब है कि आयोग अब तक 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित कर चुका हैं। जिनमें 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों, 800 बैठकें जिला निर्वाचन अधिकारियों और 3,879 बैठकें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा आयोजित की गईं। इन बैठकों में 28,000 से अधिक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket