बारां। नाथ समाज ने जन अभाव अभियोग सतकर्ता समिति को ज्ञापन देकर तहसील मांगरोल के ग्राम हिगोंनिया में शमशान या समाधि स्थल प्रयोजन के लिए भूमि आरक्षित करने की मांग की है। जिला कार्यकारणी के प्रतिनिधि दुर्गाशंकर योगी ने बताया कि नाथ समाज के जिला अध्यक्ष महेन्द्र योगी के अध्यक्षता मे दिए गए ज्ञापन में जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल योगी, उप कोषाध्यक्ष रामलाल योगी, जिला सलाहकार मंत्री रामसिह योगी, सीताराम योगी, जिला सचिव पूरण योगी, अजय योगी, देवेन्द्र, रामलाल योगी, धन्नानाथ योगी व श्यामलाल योगी ने जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जन अभाव अभियोग सतकर्ता समिति जिला को ज्ञापन देकर तहसील मांगरोल के ग्राम हिंगोनिया में नाथ समाज शमशान/समाधि स्थल प्रयोजन हेतु भूमि आरक्षित करने की मांग रखी गई है। दुर्गाशंकर योगी ने बताया कि तहसीलदार मांगरोल के प्रस्ताव मय अनुशंषा आदेश जिला कलक्टर को भेजकर ग्राम पंचायत हिंगोनिया के ग्राम श्यामपुरा में नाथ समाज शमशान/समाधि स्थल प्रयोजन के लिए भूमि आरक्षित करने तहसीलदार मांगरोल प्रस्ताव मय अनुशंषा उप जिला कलक्टर मांगरोल के प्रस्ताव मय अनुशंषा आदेश क्रमांक राजस्व/2023/972 को 27 सितम्बर 2023 को प्रस्ताव मय अनुशंषा कर जिला कलक्टर कार्यालय में भिजवा दिया गया है।
दुर्गाशंकर योगी ने बताया कि नाथ समाज के परिवार में अक्षय मातृ मुत्यु हो जाते है, तो वर्षों से आराजी खसरा नं. 221 कुल रकबा 02.25 हे में से 0.16 है। भूमि पर वर्षों से समाज के प्रथा अनुसार नाथ समाज मरणोउपरान्त मतृक व्युक्ति को समाधि लगाकर अन्तिम संस्कार मे मिट्ठीदान करते आ रहे हैं। इसलिए स्थाई शमशान/समाधि स्थल प्रयोजन हेतु भूमि की आवश्यकता होती है। ग्राम पंचायत हिंगोनिया के ग्राम हिगोंनिया मे नाथ समाज के लिए शमशान/समाधि स्थल के लिए स्थाई भूमि आरक्षित नहीं होने के कारण से समाज के लौग परेशान होते हैं। ग्राम श्यामपुरा में नाथ समाज शमशान/समाधि स्थल प्रयोजन हेतु आराजी खसरा नं. 221 कुल रकबा 02.25 हे0मे से 0.16 है0 भूमि आरक्षित प्रस्ताव स्वीकृति आदेश जारी किया जाए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




