बारां। रक्तकोष फाउंडेशन व समर्पण ब्लड डोनर की पहल पर रक्तदाता जागरूकता अभियान के तहत बारां निवासी दो वर्षीय भावेश गुर्जर के लिए आपातकाल में कोटडी तहसील छबडा निवासी पंकज गालव ने दुर्लभ रक्तसमुह का एबी नेगेटिव रक्तसमुह का रक्तदान कर मानवीय कार्य किया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट ने बताया है कि आरएनटी उदयपुर से पीजी गायनिक कर रहे डॉ. नवल गुर्जर और शिक्षक उदयसिंह गुर्जर के माध्यम से पूरी समस्या की जानकारी मिली। मरीज के परिजनों से बातचीत करने पर बताया कि एबी नेगेटिव रक्त ब्लड सेंटर पर उपलब्ध नहीं है। परिजन व रिश्तेदार इस रक्त समुह के अभाव से परेशान हो रहे थे। जब डॉ. मर्मिट ने यह समस्या कोटडी निवासी पंकज गालव को बताई। गालव तुरंत अपने दोस्त हेमंत गालव कैशोली के संग रक्त केंद्र पंहुच और अपने जीवन का सातवीं बार रक्तदान किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




