बारां। जिला थ्रोबॉल संघ के सचिव कुशलपाल प्रजापति को राष्ट्रीय बीच थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान से रेफरी नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 17 से 19 मई तक कन्याकुमारी में समुद्र किनारे आयोजित होगी। जिला थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज ने बताया कि कुशलपाल कई वर्षों से थ्रोबॉल में सेवाएं दे रहे हैं। राजस्थान थ्रोबॉल संघ के सचिव कमल गोस्वामी ने बताया कि प्रजापति भारतीय टीम के प्रशिक्षक भी रह चुके हैं। थ्रोबॉल के प्रति उनके योगदान को देखते हुए थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल नरेश मान ने उन्हें रेफरी नियुक्त किया है।
प्रजापति की नियुक्ति पर जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव हरिनारायण सिंह, अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, पावरलिफ्टिंग के डॉ. मूलचंद शर्मा, वेटलिफ्टिंग के उमेश अग्रवाल, फुटबॉल के निर्मल माथोड़िया, क्रिकेट संघ के अभिनव जैन अब्दुल अजीज सिंघाड़ा, हॉकी के अरविंद त्यागी, टेनिस बॉल के सलाम पठान, जिला वॉलीबॉल संघ के मुकेश मेहरा, खेल शारीरिक शिक्षक संघ के सुनील शर्मा, दीप्ति मदान, मीना चौहान, अनिल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, माध्यमिक शिक्षा के नॉर्थमल, नीलम कपूर, ऋचा वर्मा, सपना अवस्थी, हिंदू व्यायामशाला के ओम सुमन, भीम दल के मंगल सिंह, विष्णु व्यायामशाला के जयपाल, थ्रोबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श पाल, पांचूलाल केदाहेड़ी, जिला थ्रोबॉल संघ के कोषाध्यक्ष शंभूदयाल वैष्णव, इंदिरा भारत के सचिव बाबूलाल जैन सहित कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी। सभी ने प्रजापति के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




