बारां। राजकीय महाविद्यालय बारां में संचालित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के अध्ययन केन्द्र 23133 द्वारा सत्र जनवरी-2025 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इन्डक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राममूर्ति मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू पाठ्यक्रमों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा के फायदे बतायें एवं विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह मीना द्वारा की गई।
उन्हांने अधिकाधिक संख्या में इग्नू पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। केन्द्र के सहायक कोर्डिनेटर प्रो. राजेन्द्र मीणा ने विद्यार्थियों के मूल्य संवर्धन व रोजगारोन्मुखी शिक्षा हेतु विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों एवं ऑनलाईन फार्म भरने, असाइनमेट जमा कराने व परीक्षा संबंधित तथ्यों पर प्रकाश डालते हुये विस्तृत रूप से इनकी चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। डॉ. शमशाद अली द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




