सीएमएचओ के प्रयासों से मिली राहत
बारां। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजीव सक्सेना के प्रयासों से 32 एएनएम का वेतन अब नियमित होगा। इन एएनएम का वेतन आईएफएमएस पर पद अपलोड नहीं होने के कारण विगत पांच माह से अटका हुआ था। सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने इस मामले में निदेशक अराजपत्रित से संपर्क किया और समस्या का समाधान करवाया। निदेशक अराजपत्रित ने संयुक्त निदेशक को निर्देशित किया है कि कोटा जोन से समकक्ष पद या उच्च पद से वेतन देने के आदेश दिए जाएं। इस निर्णय से 32 एएनएम को बड़ी राहत मिली है और अब उनका वेतन नियमित रूप से मिलेगा। सीएमएचओ डॉ. सक्सेना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमेशा प्रयास किए जाएंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




