बारां। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रहे गायत्री यज्ञ हर घर में किया जाएगा। यज्ञ 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन 9 बजे से 12 बजे के बीच होगा। जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश सांखला ने बताया कि निरंतर यज्ञ करने से हमारे अंदर हवन सामग्री का औषधीय धुआं प्रवेश करता हैं।
जो हमे हर प्रकार की बीमारियों से बचाता हैं। इसे हम यज्ञों पेथी भी कह सकते हैं। और आस पास के वातावरण को भी शुद्ध करता हैं। साथ की प्रत्येक सप्ताह यज्ञ करने का नियम बनाना चाहिए। श्याम लाल मेहता ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से हम गायत्री परिवार के लोग लोगो को निरंतर यज्ञ करने की प्रेरणा देते हैं। यज्ञ के लिए गायत्री शक्ति पीठ पर यज्ञ किट भी बनाए जा रहे है। जिसमे हवन सामग्री रहेगी। अरविद ने कहा कि गायत्री शक्ति पीठ पर निरंतर यज्ञ होता हैं। आप उसमे भी रोजाना 7 बजे आकर सम्मिलित हो सकते है। सभी प्रकार के संस्कार करवाए जाते है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




