[aioseo_breadcrumbs]

शहर की 80 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र में भरे रंग

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859 वीं जयंती
अजमेर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859वीं में जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह के अंतर्गत शहर के 80 स्कूलों के साथ छात्र-छात्राओं ने रंग भरो प्रतियोगिता के भाग लेते हुए इतिहास पुरुष के चित्र में अपनी कल्पना अनुसार रंग उकेरे। समारोह समिति के शिव प्रसाद गौतम के अनुसार यह प्रतियोगिता शहर के 80 विद्यालयों में एक साथ आयोजित की गई, इसके अंतर्गत समारोह समिति द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित एक चित्र की कार्ड शीट प्रतिभागियों को प्राप्त कराई गई।सभी ने अपनी कल्पना अनुसार अलग-अलग रंगों से इतिहास पुरुष को सजाने और संभालने का सफल प्रयास किया। अनेकों चित्र ऐसे जीवंत लग रहे थे मानो थोड़ी देर में बोल उठेंगे। सभी संस्था प्रधानों एवं चित्रकला विभाग से जुड़े अध्यापकों ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए अपनी कल्पनाओं के अनुसार प्रेरित किया।

समिति में दुर्गा प्रसाद शर्मा, शैलेन्द्र सिंह परमार, पुरूषोत्तम तेजवानी, मुकेश खिंची ने विद्यालयों में सम्पर्क किया। समारोह समिति के कंवल प्रकाश किशनानी के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के चित्रों का आंकलन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालयों के तीन श्रेष्ठ चित्र समारोह समिति को भेजा गया है। इसके उपरांत विशेषज्ञ अलग अलग वर्गों के शहर स्तर पर प्रथम तीन चित्रों का भी चयन किया जाएगा। विजेता छात्र छात्राओं को 24 मई सायं 6 बजे तारागढ़ तलहठी पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर आयोजित होने वाली मुख्य समारोह में भारत विकास परिषद मुख्य द्वारा प्राजोजित पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। बैठक 10 मई को समिति के सम्पत सांखला ने बताया की सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859वीं जयंती के उपलक्ष में 10 मई शनिवार को 6 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स पर प्रतियोगिताओं व अन्य विषयों पर बैठक रखी गई है, समारोह समिति से जुड़े जिसमें सभी सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग, भारत विकास परिषद, महर्षि दयानंद सरस्वती पृथ्वीराज चौहान शोध संस्थान, भारतीय इतिहास संकलन समिति सहित अन्य संस्थाएं अपना सहयोग दे रही है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket