बारां। खाद्य मंत्री, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर के निर्देशों की पालना में राज्य सरकार की मंशानुरूप विभागीय गतिविधियों को बेहतर प्रबंधन के माध्यम से अंजाम दिया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी अनिल चौधरी ने बताया कि गिव अप अभियान 1 नवम्बर से प्रारंभ अभियान में आज तक राजस्थान में 17.63 लाख व्यक्तियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोडा तथा जिले में 64358 व्यक्तियों ने गिव अप किया। गिव अप अभियान के तहत जिले में 484 अपात्र लोगों को नोटिस जारी किए गए है। जिनसे वसूली की कार्यवाही की जा रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से सूचना का संकलन किया जा रहा है। जिससे खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित अपात्र लोगों को नोटिस जारी करेंगे और वसूली की कार्यवाही की जाएगी। गिव अप अभियान की वैधता 31 मई तक बढा दी गई है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना मे नये नाम जोडना 26 जनवरी को खाद्य सुरक्षा योजना पोर्टल खोला गया, जिसमे आज तक राजस्थान में 20.80 लाख व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया है। जिसमे से जिलें में 26695 व्यक्तियों को जोडा गया।
अवैध रिफलिंग एवं घरेलू गैस दुरूपयोग-
जिलें मे घरेलू गैस दुरूपयोग एवं अवैध रिफलिंग पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 75 कार्यवाही कर 201 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए जा चुके है जिनके प्रकरण बनाकर जिला कलक्टर को भिजवा दिए गए है। ईकेवाईसी तथा आधार सीडिंग – जिले में 91.47 प्रतिशत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा चुकी है तथा 96.05 प्रतिशत की आधार सीडिंग की जा चुकी है।
उपभोक्ता पखवाड़े मे ही करें एनएफएसए गेहूं का वितरण
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र लाभार्थियों को गेहूं का वितरण उपभोक्ता पखवाड़े में ही करने हेतु पाबंद किया जा चुका है। जिन राशन डीलरों द्वारा उक्त आदेशों की पालना नही की जा रही है। उन पर कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किए जा रहे है। उपभोक्ता पखवाड़े में वितरण नहीं करने पर नियमानुसार विभागीय सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




