स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
बारां। जिला क्षय रोग निवारण केंद्र बारां पर राज्य स्तर से आए एसटीडीसी अजमेर के निदेशक डॉ. इंद्रजीत सिंह और डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट डॉ. मानवेन्द्र सिंह ने मल्टी ड्रग रजिस्टेंट (एमडीआर) क्षय रोगियों के ट्रीटमेंट कार्ड का ऑफलाइन व ऑनलाइन डाटा वैलिडेशन किया।
इस दौरान डीपीसी महेंद्र शर्मा, बाल चंद पांडे, डीआर टीबी कॉर्डिनेटर सुरेश नागर ने कार्ड वैलिडेशन में सहयोग किया। डॉ. सिंह ने जिला क्षय रोग निवारण केंद्र की लैब में सीबी नाट और माइक्रोस्कोपी स्लाइड की स्थिति का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए। इस दौरान सीनियर ट्रीटमेंट लेब सुपरवाइजर हरीश वर्मा, हेमंत शर्मा और योगेश पटवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि एमडीआर टीबी रोगियों के उपचार और निगरानी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने जिला क्षय रोग निवारण केंद्र की टीम की सराहना की और आगे भी बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




